BY Zeb Akhtar Oct 03, 2023
बोकारो
वेदांता ईएसएल आर्चरी अकादमी ने झारखंड के हजारीबाग में आयोजित 15वें झारखंड राज्य तीरंदाजी टूर्नामेंट में शानदार सफलता हासिल की है। अकादमी को टूर्नामेंट में 21 पदक मिले हैं। वेदांता ईएसएल तीरंदाजी अकादमी के सात प्रतिभावान तीरंदाज ने विभिन्न श्रेणियों में 21 पदक हासिल कर राज्य चैंपियन का तमगा हासिल किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि में 16 स्वर्ण पदकों के साथ-साथ एक सिल्वर और 4 कांस्य पदक भी शामिल हैं। वहीं विभिन्न जिलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 600 से अधिक तीरंदाजों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बोकारो जिला ने कुल 33 पदक हासिल कर प्रथम रैंक हासिल किया है।

झारखंड राज्य ट्रायल में खेलने जायेंगे
बता दें कि 2020 में स्थापित वेदांता ईएसएल आर्चरी अकादमी ग्रामीण बच्चों को तीरंदाजी की कला से परिचित करा रहा है। जहां खिलाडियों को खेल की नयी कामयाबी हासिल करने के लिए सक्षम बनाया जाता है। झारखंड राज्य टूर्नामेंट में अकादमी की अभूतपूर्व सफलता इस बात को प्रमाणित करती है की अकादमी खिलाडियों की प्रतिभा को निखारने में प्रतिबद्ध है। इसके अलावा वेदांता ईएसएल आर्चरी अकादमी के छात्रों को अक्टूबर माह में गोवा में होने वाले सीनियर राष्ट्रीय खेलों के लिए प्रतिष्ठित झारखंड राज्य ट्रायल में भाग लेने का सौभाग्य भी मिला है।

The Followup ख़बरों को देखने का एक नया नजरिया है, युवा पत्रकारों की कोशिश है और सच्ची पत्रकारिता का संकल्प
है। झारखण्ड-बिहार में तेजी से उभरता यह वेब पोर्टल है।
Copyright © 2021-22 TheFollowup pvt. ltd., All Rights Reserved